श्रमजीवी पत्रकार संघ की टेलीफोन डायरेक्टरी का सीएम साय ने किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार 17 जून को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन किया।
इस अवसर पर उन्होंने संघ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह डायरेक्टरी पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन के लिए एक उपयोगी साधन सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में सराहते हुए कहा कि संवाद और सूचना का सशक्त माध्यम होने के नाते पत्रकारों की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार, पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश संयोजक राजेश मिश्रा, प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, महासमुंद जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, जांजगीर से देवेन्द्र ठाकुर, भिलाई से छगन साहू सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इस विमोचन कार्यक्रम ने पत्रकार समुदाय में नई ऊर्जा का संचार किया और सरकार तथा मीडिया के बीच सहयोग की भावना को और मजबूत किया।