ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

गुरु पूर्णिमा पर गुरु दर्शन के लिए अघोर गुरुपीठ पहुंचे सीएम साय

रायपुर/रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ आश्रम में गुरु दर्शन किए।

मुख्यमंत्री ने आश्रम में स्थित अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की शांति, सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अघोरेश्वर जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने आश्रम परिसर में पूजा-अर्चना कर गुरु परंपरा को नमन किया।

मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरुपीठ में दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री का यह दौरा आध्यात्मिकता और संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक रहा। उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है।

Related Articles

Back to top button