CM साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित प्रसिद्ध कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान मनकामेश्वर महादेव के दर्शन कर शिवलिंग पर जल अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन और राज्य की निरंतर प्रगति की कामना की।

कैलाशपति धाम पहुंचने पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण रहा। मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की पूजा की और प्रदेश के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी भगवान मनकामेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री का यह धार्मिक दौरा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान हुआ।

कैलाशपति धाम क्षेत्र में भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। मुख्यमंत्री ने पूजा के दौरान प्रदेश में शांति, विकास और जनकल्याण की निरंतरता के लिए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मांगा

Exit mobile version