ChhattisgarhStateNews

मुख्यमंत्री साय ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हर साल 5 जून को मनाया जाने वाला यह दिन हमें पर्यावरण के महत्व को समझने और उसे बचाने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर रहना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान एक जन आंदोलन बन चुका है। इससे लोगों में पेड़ लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की भावना बढ़ी है।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पेड़ काटने से बचें और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ और देश को प्रदूषण से मुक्त, हरा-भरा और स्वस्थ बना सकते हैं। पर्यावरण की रक्षा करना सिर्फ सरकार का नहीं, हम सबका कर्तव्य है।

Related Articles

Back to top button