Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएँ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। इस पवित्र अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, साहस और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम का ननिहाल छत्तीसगढ़ में स्थित है और यहाँ उन्होंने अपने वनवास के महत्वपूर्ण वर्ष बिताए। छत्तीसगढ़ की धरती प्रभु श्रीराम की स्मृतियों से भरपूर है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे रामनवमी के दिन श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ और समाज में एकता, समृद्धि और संस्कारों के निर्माण में अपना योगदान दें।