ChhattisgarhStateNews

रामनगर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत, आदि उत्सव में शामिल हुए

मंडला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रामनगर में आदि उत्सव कार्यक्रम में भव्य स्वागत किया गया। उनका स्वागत फूलमालाओं, लोकनृत्य और लोकगीतों के माध्यम से किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने गोंडवाना ध्वज फहराया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आदि उत्सव जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और इतिहास को जानने का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने जनजातीय समाज के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की।

उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस, जनमन आवास योजना और धरती आबा योजना जैसी कई योजनाओं से जनजातीय समाज को लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, भोजराज नाग सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button