ChhattisgarhStateNews

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चौगान मढ़िया में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद

मंडला। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को मध्यप्रदेश के मंडला जिले के चौगान मढ़िया स्थित प्राचीन देवस्थल में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री साय आदि उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने रामनगर पहुंचे थे। उत्सव में शामिल होने से पहले उन्होंने देव मढ़िया में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की। उन्होंने कहा कि यह स्थल जनजातीय समाज की आस्था का केंद्र है और यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनजातीय संस्कृति और परंपराएं हमारे देश की पहचान हैं और इनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने प्रदेशवासियों को यह विश्वास दिलाया कि सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री की इस धार्मिक यात्रा को लोगों ने शुभ संकेत माना और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं।

Cmसाय का मंडला हेलीपैड में हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंडला जिले में चौगान स्थित हेलीपैड में आगमन पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद सीएम साय मढ़िया स्थित कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button