ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

सीएम साय ने की केंद्रीय गृहमंत्री से की मुलाकात, नक्सल उन्मूलन और विकास कार्यों पर दी जानकारी

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में नक्सल उन्मूलन अभियान और बस्तर अंचल के विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की नई रणनीति और केंद्र सरकार के सहयोग से माओवादी विरोधी अभियान निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। पिछले डेढ़ वर्षों में चलाए गए सघन अभियानों के परिणामस्वरूप अब तक 1,428 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो बीते पांच वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय प्रगति है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि 205 मुठभेड़ों में 427 माओवादी मारे गए, जिनमें शीर्ष माओवादी नेता महासचिव बसवा राजू और सेंट्रल कमेटी सदस्य सुधाकर शामिल हैं। साथ ही, राज्य में 64 नए फॉरवर्ड सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। इन कैंपों के आसपास के गांवों में अब बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा सुविधाएं तेजी से पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री ने ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत 146 गांवों में 18 प्रकार की सामुदायिक सेवाएं और 25 शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की इस प्रगति की सराहना की और राज्य को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button