ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

महाराष्ट्र की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री को सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ

रायपुर। मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने महाराष्ट्र की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार के शपथ ग्रहण पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुनेत्रा अजित पवार का उपमुख्यमंत्री पद पर चयन महाराष्ट्र के लिए गौरव का विषय है। यह महिलाओं के नेतृत्व, सशक्तिकरण और लोकतांत्रिक सहभागिता को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व में सुनेत्रा अजित पवार राज्य की विकास यात्रा को नई दिशा और गति प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनके अनुभव, जनसेवा की भावना और नेतृत्व क्षमता से महाराष्ट्र में विकास कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सुनेत्रा अजित पवार के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button