कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्घटना पर सीएम साय ने जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पड़ोसी राज्य ओडिशा के कटक स्थित एससीबी (SCB) मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की हृदयविदारक घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस भीषण दुर्घटना में हुई जनहानि की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट की हैं।
अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक घटना
मुख्यमंत्री साय ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि अस्पताल जैसे सुरक्षित स्थान पर ऐसी दुर्घटना का होना विचलित करने वाला है। उन्होंने कहा, कि कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में लगी आग से हुई जनहानि की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की पूरी जनता ओडिशा के शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।”
दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इसके साथ ही, उन्होंने इस घटना में झुलसे और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना भी की है।



