ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

पीएम मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर सीएम साय ने दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसे भारत के लिए ऐतिहासिक और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान न केवल प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है, बल्कि भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और विश्व मंच पर भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभरती भूमिका को भी उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक कूटनीति, विकास, शांति और सहयोग के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। इस उपलब्धि से 140 करोड़ भारतीय अपने राष्ट्र को विश्व समुदाय में और अधिक सम्मान, आदर और प्रभाव के साथ स्थापित होते देख गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि यह सम्मान प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है और देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में विश्वास को और सुदृढ़ करता है।

Related Articles

Back to top button