ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

CM साय ने भगवान बुद्ध के अवशेषों की स्वदेश वापसी को बताया गौरव का क्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान बुद्ध के पिपरहवा स्थित पवित्र अवशेषों की स्वदेश वापसी पर गहरी श्रद्धा और गौरव व्यक्त किया है। उन्होंने इसे भारत की आध्यात्मिक धरोहर की वापसी और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का ऐतिहासिक क्षण बताया, जिसकी प्रतीक्षा देशवासियों ने 127 वर्षों तक की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह क्षण केवल एक धार्मिक भावना का विषय नहीं, बल्कि भारत की उस गौरवशाली पहचान को पुनर्स्थापित करने वाला अवसर है, जो इसे बुद्ध की करुणा, शील और अहिंसा की भूमि के रूप में विश्व में प्रतिष्ठित करता है। उन्होंने कहा कि इन पवित्र अवशेषों की वापसी से भारत की आत्मा अपने मूल से फिर से जुड़ने का अनुभव कर रही है।

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के कारण यह कार्य संभव हो पाया है। यह निर्णय भारत की संस्कृति, इतिहास और विश्वास को वैश्विक मंच पर फिर से सम्मान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। CM साय ने इसे सिर्फ अवशेषों की वापसी नहीं, बल्कि भारत के आत्मबोध और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की प्रतीकात्मक विजय बताया। उन्होंने इसे हर भारतीय के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण करार दिया।

Related Articles

Back to top button