बालोद
Balod के लिए रवाना हुए सीएम, पत्रकारों से की चर्चा, 8 दिसंबर को किसान आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान

रायपुर। (Balod) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद प्रवास पर रवाना हुए हैं। देशव्यापी किसान आंदोलन को लेकर सीएम ने बड़ा बयान दिया है। 8 दिसंबर को होने जा रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण के लिए इकठ्ठा किए चंदे का भाजपा से हिसाब मांगा है।
Raipur: किसानों के पंजीकृत धान के रकबे और गिरदावरी में त्रुटि सुधार, राजस्व सचिव ने जारी किए निर्देश
(Balod) मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने पर चल रही राजनीति को लेकर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा ,क्या मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने को भाजपा ने धंधा बना लिया है। पहले 1992 से लेकर अब तक इकट्ठा किए गए चंदे का हिसाब भाजपा दे।