छत्तीसगढ़

सवा लाख किसानों के खाते में CM ने डाले कृषक उन्नति योजना 638 करोड़ रुपए, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी रहे मौजूद

राजनांदगांव। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को उपार्जित धान के अंतर की राशि 638 करोड़ 23 लाख रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी मौजूद रहे। यादव ने कहा कि हमारी सरकार जनता की सेवा करना जानती है।

वीओ- राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम का आयोजन बालोद जिले में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़ेगे। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश मोहन यादव कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिससे वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक, किसान जुड़ेगे।

उल्लेखनीय है कि कृषक उन्नति योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2023-24 में राज्य के लगभग 24 लाख 72 हजार किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि 13320 करोड़ रूपए का भुगतान किसानों के बैंक खातें में अंतरित की जाएगी। कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में प्रति क्विंटल 917 रूपए के मान से अंतर की राशि दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button