Chhattisgarh

CM साय ने प्रदेशवासियों को दी भक्त माता कर्मा जयंती कीशुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने माता कर्मा से छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, भक्ति, त्याग और परोपकार का अनुपम उदाहरण है। वे भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं और उनका आदर्श आज भी हमें प्रेरणा देता है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती पूरे श्रद्धा और सामाजिक समरसता के साथ मनाई जाती है। इस अवसर पर राज्यभर में शोभायात्राएँ, कलश यात्राएँ और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन होते हैं, जिनमें सभी समाजों की भागीदारी से एकता और भाईचारे का संदेश फैलता है।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि माता कर्मा का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे और उनके आदर्श हमें समाज में करुणा, समानता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते रहें।

Related Articles

Back to top button