छत्तीसगढ़रायगढ़

Raigarh: लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ ने हड़ताल ली वापस, 28 दिन बाद काम पर वापस लौटे कर्मचारी

नितिन@रायगढ़। वन लिपिक कर्मचारी संघ ने आज सचिवालय स्तर पर आज उनकी सभी मांगों को माने जाने के आश्वासन मिलने के बाद 28 दिनों से जारी हड़ताल को खत्म कर दिया है। हड़ताल खत्म करने के साथ ही लिपिक कर्मचारी काम पर वापस लौट गए है।

बताया जा रहा है कि हड़ताल वापस लेने का निर्णय प्रांतीय संघ के कहने पर लिया गया है।

हड़ताल की वजह से विभाग का संपूर्ण लिपिकीय कार्य ठप पड़ा हुआ था। अतः वन विभाग के अफसरों ने उनकी मांगों पर विचार करना स्वीकार किया। साथ ही यह आश्वासन दिया की जल्दी ही सभी मांगे मान ली जाएगी परंतु आप सब पहले अपने काम पर वापस आ जाए,ताकि विभागीय कार्य पूर्ववत चालू हो जाए।

हड़ताल वापस लेने के निर्णय के विषय में जिला प्रवक्ता प्रमोद सतपथी ने बताया कि हम विगत 28 दिनों से जारी हड़ताल आज खत्म कर रहे है। कल हमने पी सी सीएफ साहब के माध्यम से अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन सौंपा था जिस पर आज निर्णय लिया गया कि हमारी मांगें जल्दी ही स्वीकार कर ली जाएगी। अतः प्रांतीय संघ के कहने पर हम हड़ताल वापस ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button