सफाई कर्मचारियों ने सांसद से की मुलाकात, कलेक्टर दर पर वेतन देने की मांग, आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौटे

नितिन खोब्रागढे@ राजनांदगांव। अल्प वेतन मिलने से नाराज और कलेक्टर दर से भुगतान को लेकर सफाई कर्मचारियों ने सांसद से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखी। सफाई कर्मचारियों की परेशानियों को सुनते हुए हर संभव मदद का आश्वासन उन्हें दिया। इसे सुन वे सब काफी संतुष्ट नजर आएं।
बता दे कि शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था की हालत किसी से छुपी नहीं थी। टेंडर को लेकर उपजे विवाद की वजह से करीब 15 दिन से सफाई व्यवस्था चौपट हो गई थी। जैसे तैसे आज सफाई कामगार कम पर लौटे और उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि ठेकेदार द्वारा प्रत्येक मजदूर के पीछे 500 लिया जाता है और मजदूरी के तौर पर आधा वेतन भुगतान किया जाता है। जिसके चलते कर्मचारियों को काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
200 सफाई कर्मचारियों की छटनी
इससे पहले नगर निगम राजनांदगांव ने 300 सफाई कर्मचारियों को पहले रखा था। छटनी के बाद 100 कर्मचारी बच गए थे। हैरत की बात यह है कि निगम से ठेकेदार प्रत्येक मजदूर के पीछे 500 रुपए भुगतान के तौर पर लेता हैं, लेकिन मजदूरी के बदले उन्हें 250 रुपए देता है। जिसका सफाई कर्मचारी द्वारा विरोध किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि अब उन्हें कलेक्टर दर पर भुगतान किया जाए। ताकि उन्हें भी आर्थिक दिक्कतों से जूझना ना पड़े।