क्राईम
Crime: आठवीं के छात्र ने अपनी क्लास की छात्रा का ब्लेड से रेत दिया गला , दो साथियों के साथ बाइक से स्कूल के बाहर आया और गला रेत कर फरार, 2 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा. जिले में 8वीं में पढ़ने वाले छात्र ने उसकी ही क्लास की छात्रा का ब्लेड से गला रेत दिया.दोपहर के वक्त लंच समय में लड़का बाइक से अपने 2 साथियों के साथ मौके पर गया था। उसने देखा की लड़की स्कूल कैंपस के बाहर खड़ी है। यही देखकर उसने लड़की पर हमला कर दिया था। घटना के बाद आसपास के छात्रों ने स्कूल टीचर्स को इस बात की जानकारी दी थी।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी के 2 साथियों को हिरासत में लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं घटना के बाद पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। लड़की के गले से काफी खून बह चुका है।