StateNewsChhattisgarhछत्तीसगढ़
सिविल लाइन टीआई दीपक पासवान लाइन अटैच

रायपुर। राजधानी रायपुर में सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान को रायपुर कमिश्नर ने लाइन अटैच कर दिया है। निरीक्षक पर कार्रवाई का कारण विभागय काम में लापरवाही करना बताया जा रहा है। रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार निरीक्षक रैंक के अधिकारी पर कमिश्नर ने एक्शन लिया है। आदेश जारी होते ही महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और अधिकारी-कर्मचारी इस फैसले के पीछे के कारणों को लेकर कयास लगा रहे हैं।
पुलिस कमिश्नर कार्यालय से देर शाम आदेश जारी करके सिविल लाइन थाना प्रभारी पद से हटाकर पुलिस लाइन अटैच करने के निर्देश दिए गए। हालांकि आदेश में किसी प्रकार की विभागीय जांच या अनुशासनात्मक कार्रवाई का उल्लेख नहीं किया गया है। प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।



