पराली में मिर्च पाउडर, लाठी-गंडासे से पुलिस पर हमला, 12 पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस ने किसानों द्वारा जवानों पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। इस घटना में लगभग 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियो से शांति की अपील की है। बता दें कि दिल्ली जाने की जिद पर अड़े पंजाब के किसानों के समूह को पुलिस ने बीते कई दिनों से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर रोक रखा है। इन किसानों की भीड़ को तीतर-बितर करने और उन्हें बोर्डर पार करने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा भी लगातार आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। इस बीच हरियाणा पुलिस ने किसानों द्वारा जवानों पर बड़ा हमला करने का दावा किया है।
लाठी-गंडासे से पुलिस पर हमला
हरियाणा पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि उनके जवानों पर किसानों ने बुरी तरह से हमला किया है। पुलिस ने बताया कि दाता सिंह-खनोरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने पराली में मिर्च पाउडर डालकर पुलिस का चारो तरफ से घेराव किया। किसानों ने पथराव के साथ ही लाठी, गंडासे इस्तेमाल करते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया। इस घटना में लगभग 12 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियो से शांति की अपील की है।