
मनीष सरवैया@महासमुंद।छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की मंशा अनुरूप आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह कराई गई। आज सामूहिक विवाह का आयोजन महासमुंद के संजय कानन में किया गया। इस विवाह आयोजन में 160 जोड़ें विवाह बंधन में बंधें।
राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी करवानें के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रूपए का अनुदान सहायता राशि प्रदान की गई। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार को लड़की की शादी करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े और उसे किसी अन्य व्यक्ति पर पूर्ण रूप से निर्भर न रहना पड़े। प्रति जोड़ा 50 हजार रूपए का व्यय किया गया।