श्रावण मास प्रारंभ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव की आराधना के पावन श्रावण मास के शुभारंभ पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा श्रावण मास श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है, जो प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लाए।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्रावण मास शिवभक्तों के लिए अत्यंत पवित्र समय होता है। इस महीने में श्रद्धालु विशेष रूप से सोमवार का व्रत रखते हैं और पूरे भक्ति भाव से भगवान शंकर की पूजा करते हैं। मंदिरों में विशेष आयोजन होते हैं और कांवर यात्राएं श्रद्धालुओं की आस्था को दर्शाती हैं।
उन्होंने कामना की कि भगवान शिव की कृपा सभी पर बनी रहे और यह पावन मास प्रदेश के लोगों के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आत्मिक शांति का संचार करे। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि सावन का यह समय सामाजिक सद्भाव, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता को और मजबूत करेगा।