छत्तीसगढ़ChhattisgarhStateNews

नन्हे इवान को गोद में लेकर मुख्यमंत्री साय ने लुटाया स्नेह

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सहजता और आत्मीयता का एक भावुक दृश्य आज रायगढ़ जिले के खरसिया में देखने को मिला। खरसिया हेलीपैड पर जब उनकी नज़र ढाई साल के नन्हे इवान पर पड़ी तो वे खुद को रोक नहीं पाए और बच्चे को अपनी गोद में उठाकर दुलारने लगे। मुख्यमंत्री के इस व्यवहार ने वहां मौजूद सभी लोगों को गहराई से प्रभावित किया।

नर्सरी में पढ़ने वाला इवान अपने पिता अमन गर्ग के साथ हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को देखने आया था। मुख्यमंत्री की गोद में जाते ही उसकी मासूम खुशी दोगुनी हो गई। बच्चे को अचानक मुख्यमंत्री की गोद में देखकर आसपास मौजूद लोग भावुक हो उठे और इस आत्मीय दृश्य को देखकर सभी के चेहरे पर प्रसन्नता झलकने लगी। मुख्यमंत्री की सादगी और अपनत्व का यह अनूठा दृश्य उनकी संवेदनशीलता और मानवीयता को उजागर करता है।

इवान के पिता अमन गर्ग ने कहा कि यह पल उनके लिए और उनके परिवार के लिए बेहद अनमोल है। उन्होंने कहा कि अपने बेटे को मुख्यमंत्री की गोद में देखना एक अविस्मरणीय क्षण है, जो जीवनभर याद रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार को परिवार के लिए विशेष आशीर्वाद बताया।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री साय केवल प्रदेश के विकास और जनकल्याण की चिंता करने वाले नेता ही नहीं, बल्कि वे संवेदनाओं को समझने और उन्हें आत्मसात करने वाले जनप्रिय व्यक्तित्व भी हैं। नन्हे इवान को गोद में लेकर दुलारने का यह पल लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ गया और मुख्यमंत्री के सहज और सरल व्यक्तित्व की झलक सामने ले आया।

Related Articles

Back to top button