StateNewsChhattisgarhछत्तीसगढ़

राज्यपाल डेका से मुख्यमंत्री साय ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को शाल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बताया गया कि मुख्यमंत्री साय ने राज्य में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी राज्यपाल को दी। साथ ही, राज्य के सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक हालात पर भी विचार-विमर्श हुआ। राज्यपाल डेका ने प्रदेश की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की कोशिशों से जनता को लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि सरकार विकास और जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button