ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

कलागुरु वेदमणि सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुःख

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक क्षेत्र के महान संगीत गुरु कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर ‘बेदम’ जी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने X पोस्ट पर लिखा कि चक्रधर सम्मान से सम्मानित वेदमणि सिंह जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगीत की सेवा में समर्पित कर दिया।

रायगढ़ को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित करने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। वे देश के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी कला से जगमगाते रहे। उनकी संगीत साधना, कला और व्यक्तित्व की छाया देश के सांस्कृतिक जीवन में सदैव बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार व शिष्यों को इस कठिन समय में संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की। वेदमणि सिंह जी की संगीत सेवा और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। ॐ शांति!

Related Articles

Back to top button