फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महासमुंद जिले के बसना में आयोजित होने वाले फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 14 अप्रैल को बसना में फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी रहती है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, जागरूकता और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती पर आयोजित ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचारों से समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है। इस अवसर पर बसना विधायक संपत अग्रवाल भी उपस्थित रहे।





