छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले को 50 करोड़ 62 लाख रूपये के 166 विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के चारामा में आयोजित कार्यक्रम में कांकेर जिले के लिए 50 करोड़ 62 लाख रूपये के 166 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इन कार्यों में 40 करोड़ 35 लाख रूपये के 106 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 10 करोड़ 20 लाख रूपये के 21 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा उनके द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं में सामग्री व चेक का वितरण भी किया गया।