Chhattisgarh: जब छेरछेरा के मौके पर पुन्नी दान के लिए निकले सीएम, महिलाओं ने तिलक लगाकर, भेट में दिए चावल, लड्‌डू और फल….

रायपुर। (Chhattisgarh) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर्व परम्परा के अनुरूप आज सवेरे जिला मुख्यालय कांकेर के पुराने बस स्टेण्ड में मुख्य मार्ग की दुकानों और घरों में जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगा। (Chhattisgarh) महिलाओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें चावल, लड्डू, फल भेंट किए। छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री को धान से तौला गया।

Murder: रिश्तों का खूनी खेल, शौच के लिए गए छोटे भाई पर बड़े भाई ने किया टंगिया से वार…सांसे चलती रही…फिर जो हुआ..पढ़िए

(Chhattisgarh) मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई फसल के घर आने की खुशी में महादान का यह उत्सव पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छेरछेरा पुन्नी पर बच्चों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की टोली घर-घर जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगते हैं।

Big Success: 5 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, उदंती अभ्यारण्य में 2 तेंदुए के खाल के साथ पकड़ाए, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से लाकर बेचने के फिराक में थे आरोपी

इस पर्व में समानता का भाव प्रमुखता से उभर कर सामने आता है। धनी और गरीब व्यक्ति एक दूसरे के घर दान मांगने जाते हैं और दान में एकत्र धान, राशि और सामग्री गांवों में रचनात्मक कार्यों में लगाई जाती है।

Exit mobile version