छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2025: 34 विभूतियों को मिलेगा सम्मान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस “राज्योत्सव 2025” के अवसर पर राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 41 व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने की घोषणा की है। राज्योत्सव के समापन अवसर पर बुधवार को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन सम्मान समारोह में विजेताओं को अलंकरण पुरस्कार प्रदान करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस बार शिक्षा, समाजसेवा, पत्रकारिता, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, खेल, कृषि, सहकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाओं को चयनित किया गया है। ‘शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान’ आदिवासी चेतना और सामाजिक योगदान के लिए हिरेश सिन्हा को मिला है। ‘यति यतनलाल सम्मान’ जांजगीर-चांपा की संस्था भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को प्रदान किया जाएगा। हिंदी और छत्तीसगढ़ी सिनेमा में उत्कृष्ट निर्देशन के लिए प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनुराग बसु को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

पत्रकारिता क्षेत्र में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पुरस्कार संदीप तिवारी, सोमेश पटेल और अभिषेक शुक्ला को मिला है, जबकि मधुकर खेर स्मृति पुरस्कार भावना पांडेय को प्रदान किया जाएगा। दानवीर भामाशाह सम्मान नीरज कुमार बाजपेयी को मिला है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इन पुरस्कारों का उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को पहचान देना और उनके कार्यों से समाज को प्रेरणा प्रदान करना है। इस बार कुल 35 अलंकरण पुरस्कार दिए जा रहे हैं, जिनमें रायपुर के 14 व्यक्तियों को शामिल किया गया है। समारोह में राज्य के अनेक गणमान्य नागरिकों के उपस्थित रहने की संभावना है।

अब पढ़ें किसे मिला कौन-सा सम्मान

सम्मानकार्यक्षेत्रनामजिला
शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मानआदिवासी सामाजिक चेतना और उनके उत्थानहिरेश सिन्हाकांकेर
यति यतनलाल सम्मानअहिंसा एवं गौरक्षाभारतीय कुष्ठ निवारक संघजांजगीर-चांपा
गुण्डाधूर सम्मानखेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शनज्ञानेश्वरी यादवराजनांदगांव
मिनीमाता सम्मानमहिला उत्थान एवं जनजागृतिललेश्वरी साहूदुर्ग
गुरू घासीदास सम्मानसामाजिक चेतना/ दलित उत्थानभुवनदास जांगड़े/ शशि गायकवाड़बेमेतरा/भाटापारा
ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कारसहकारिताप्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, डोमाधमतरी
हबीब तनवारी सम्मानसमकालीन रंगकर्मडॉ. कुंज बिहारी शर्मारायपुर
महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मानतीरंदाजीचांदनी साहूबिलासपुर
पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मानसामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिकराजेश अग्रवालरायपुर
पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मानहिंदी साहित्यडॉ. चित्तरंजन कररायपुर
माता बहादुर कलारिन सम्मानमहिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थानशिल्पा पांडेय सृष्टिसरगुजा
सम्मानकार्यक्षेत्रनामजिला
चक्रधर सम्मानशास्त्रीय संगीत और नृत्यपंडित कीर्ति माधव लाल व्यासदुर्ग
दाऊ मंदारजी सम्मानलोक नाट्य और लोक शिल्परिखी क्षत्रियदुर्ग
डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न सम्मानकृषिथनेंद्र कुमार साहू/ वामन कुमार टिकरिहाधमतरी/बलौद बाजार
महाराज अग्रसेन सम्मानसामाजिक समरसताराजेंद्र अग्रवालबिलासपुर
चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कारप्रिंट मीडिया (हिंदी)संदीप तिवारीरायपुर
चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कारइलेक्ट्रानिक मीडिया (हिंदी)सोमेश कुमार पटेल/अभिषेक शुक्लारायपुर/रायपुर
मधुकर खेर स्मृति पुरस्कारप्रिंट मीडिया (अंग्रेजी)भावना पांडेयदुर्ग
दानवीर भामाशाह सम्मानदानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायतानीरज कुमार बाजपेयीराजनांदगांव
धन्वन्तरि सम्मानआयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा शोध और अनुसंधानडॉ. अजय कुष्ण कुलश्रेष्ठ
बिलासादेवी केंवट मत्स्य विकास पुरस्कारमछली पालनसुखदेव दासरायपुर
वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कारमहिलाओं की वीरता, शौर्य, साहस तथा आत्मबल को सशक्तप्रेमशीला बघेलमहासमुंद
सम्मानकार्यक्षेत्रनामजिला
डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मानआदिवासियों की सेवा और आर्थिक उत्थानजंगो रायतार विद्या केतुल शिक्षण संस्थाकांकेर
रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कारश्रममिथेलश कुमार आदिल एवं अग्रसर टीम/ एनटीपीसी लिमिटेड लालरा, सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, पुसौरदुर्ग/ रायगढ़
पंडित लखनलाल मिश्रा सम्मानअपराध अनुसंधानयोगेश कुमार साहूकांकेर
छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मानदेश के बाहर अप्रवासी भारतीय द्वारा समााजिक कल्यण, साहित्य, मानव संसाधन, निकाय अथवा आर्थिकमनीष तिवारीरायपुर
देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कारपंथी नृत्यरोहित कुमार कोसरियामहासमुंद
किशोर साहू सम्मानहिंदी/छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा, निर्माणसुनील सोनीरायपुर
लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मानछत्तीसगढ़ी लोकगीतराकेश तिवारीरायपुर
लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कारआंचलिक साहित्य और लोक कविताडॉ. विनोद कुमार वर्माबिलासपुर
किशोर साहू राष्ट्रीय अलकंरणहिंदी/छत्तीसगढ़ सिनेमा में निर्देशअनुराग बसुमुंबई
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मानविधिखेमचंद्र चैन/ डॉ. सुरेश मणि त्रिपाठी/ भूपेंद्र करवंदे/ भरलाल सोनीराजनांदगांव/रायपुर/रायपुर/रायपुर
पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मानरचनात्मक लेखन और हिंदी भाषाअवधेश कुमारदिल्ली
संस्कृत भाषा सम्मानसंस्कृत भाषाडॉ. दादू भाई त्रिपाठीरायपुर

Exit mobile version