ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

फोरेंसिक विज्ञान में छत्तीसगढ़ को ऐतिहासिक सौगात, नवा रायपुर में राष्ट्रीय संस्थानों का भूमिपूजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ को आज फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली। नवा रायपुर के बंजारी क्षेत्र में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय और केंद्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए फोरेंसिक विज्ञान में एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगा। यह आधुनिक तकनीकों से लैस होगा और कुशल फोरेंसिक विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करेगा, जिससे अपराध जांच प्रणाली और अधिक वैज्ञानिक, सटीक और पारदर्शी बन सकेगी।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण और अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। यह परियोजना राज्य के कानूनी और सुरक्षा तंत्र को नई मजबूती देगी।

Related Articles

Back to top button