Chhattisgarh: विपक्ष ने कहा- एक लड़की 6 बार बिकती है,,,गंभीर विषय के साथ शर्मनाक, गृहमंत्री का कंट्रोल नहीं…तो मंत्री रविंद्र चौबे ने बात बदलते हुए कहा…..

रायपुर। (Chhattisgarh) विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सदन में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठा। महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में दुष्कर्म के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
(Chhattisgarh) शिवरतन ने कहा कि कोरबा के लेमरू में पिता में सामने बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। (Chhattisgarh) इसके बाद हत्या कर दी गई। बीजेपी सदस्य नारायण चंदेल ने कहा कि यह गंभीर विषय है साथ ही शर्मनाक भी।
बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि एक लड़की छह बार बिकती है। वह आत्महत्या कर लेती है। आत्महत्या के बाद उसका आवेदन थाने में पड़ा है। यह उजागर होता है कि उज्ज्वला सोसायटी में संगठित तरीके से दुष्कर्म की घटना लंबे समय से चल रही हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह काफी गंभीर विषय है। जब इस पर चर्चा होगी, तब कोई तथ्य सामने आएंगा।
बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं पर इस सरकार को जगाने की जरूरत है। इस सरकार में महिलाओं के साथ जो कुछ भी हो रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
मामलों में कोई कंट्रोल नहीं
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं है जब अखबारों में, टीवी में दुष्कर्म की घटना का जिक्र ना हो। गृहमंत्री का ऐसे मामलों में कोई कंट्रोल नहीं है। कौशिक ने कहा कि गृहमंत्री लाचार हैं। उन्होंने ये भी कहा कि दिन दहाड़े महिलाओं के साथ अपराध हो रहे है, इससे लोगों में आक्रोश है। संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा, इस विषय पर स्थगन कल दिया जा चुका है। आज अनुपूरक में सभी विषयों पर चर्चा होगी।