बिलासपुर

Bilaspur: इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फिर मिलने के लिए बुलाया, लड़की से गैंगरेप किया, 2 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

बिलासपुर। (Bilaspur) शहर में बंधक बनाकर 14 साल की नाबालिग बच्ची से गैंगेरप का मामला सामने आया है। इस वारदात को 3 आरोपियों ने अंजाम दिया। यहां पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है। राज्यपाल के वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त पुलिसकर्मियों ने महिला कर्मी के न होने का बहाना कर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर परिजन दिनभर थाने में बैठे रहे। पुलिस ने दो आरोपियों के पकड़े जाने का दावा भी किया है। लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो चुता है।

जानकारी के मुताबिक (Bilaspur) जिले के तोरवा क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय लड़की शुक्रवार से घर से गायब थी। काफी देर बीत जाने के बाद जब लड़की वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। शनिवार को जब लड़की वापस लौटी तो अपने साथ हुए वारदात की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। लेकिन महिलाकर्मी के न होने का बहाना करके रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजन दिनभर थाने में बैठे रहे। तब जाकर उनका रिपोर्ट दर्ज हुआ।

Chhattisgarh: सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बनने पर सीएम भूपेश बघेल होंगे सम्मानित, 15 को चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज करेंगा सम्मान

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती

(Bilaspur) लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक युवक से इंस्टाग्राम पर बातचीत करती थी। लड़के ने शुक्रवार की रात उसे मिलने के लिए बुलाया। चौक पर पहुंचने के बाद युवक ने जबरदस्ती उसे बाइक पर बिठा लिया। फिर अपने साथ ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिर अपने दो साथियों को बुलाया। उन्होंने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

Chhattisgarh में फिर बढ़ रहे कोरोना के मरीज, आज मिले 32 नए केस, जानिए किस जिले में मिले सबसे अधिक मरीज

 घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की दी धमकी

वारदात को अंजाम देने के बाद युवकों ने किसी को इस बात की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन शनिवार की सुबह लड़की अपने घर पहुंची। अपने साथ हुई वारदात की जानकारी लड़की ने परिजनों को दी।

रविवार को राज्यपाल के प्रवास में व्यस्त थे पुलिस

रविवार को राज्यपाल का बिलासपुर प्रवास था। सभी थानों के पुलिसकर्मी  VVIP  ड्यूटी में व्यस्त थे। परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन महिलाकर्मी नहीं होने की बात कहकर रिपोर्ट नहीं लिखा गया। इसके चलते परिजन पूरे दिन थाने में बैठे रहे।

शनिवार को ही परिजनों ने दर्ज कराया रिपोर्ट

बताया जा रहा है कि पीड़ित के परिजनों ने शनिवार को ही इस घटना की सूचना थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया। इस बीच बिना अपराध दर्ज किए ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। लेकिन, मुख्य आरोपी फरार हो गया। रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है। लेकिन, उनकी जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं, पुलिस अफसर और थानेदार इस गंभीर मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button