छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: हृदय गति रुकने से विधायक देवव्रत, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, सीएम ने जताया शोक

रायपुर। (Chhattisgarh) खैरागढ़ विधायक और राजनांदगांव के पूर्व सांसद राजा देवव्रत सिंह का हृदयगति रूकने से निधन हो गया. वे 52 वर्ष के थे. बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे के आसपास की यह घटना है. जिसके बाद उन्हें खैरागढ़ सिविल अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी सांसे थम गई. विधायक और खैरागढ़ के राजा रहे देवव्रत सिंह के पार्थिव शरीर को खैरागढ़ के कमल विलाश पैलेस में रखा गया है। दोपहर 12 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवव्रत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए निर्देशित किया.

BCCI की घोषणा, राहुल द्रविड़ बने टीम इंडिया के कोच, न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से संभालेंगे काम

(Chhattisgarh) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवव्रत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है. उनके निधन से प्रदेश की राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने देवव्रत सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.

Chhattisgarh: ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बिलासपुर लाए जाएंगे एसपी, हाथी के हमले में गंभीर रूप से हुए थे घायल, प्राथमिकी उपचार के बाद अपोलो अस्पताल रेफर

4 बार खैरागढ़ सीट से रह चुके हैं विधायक

बता दें कि खैरागढ़ रियासत के राजा होने के साथ देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित वहीं एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। देवव्रत सिंह भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष रहे। साथ ही कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे।

पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी कांग्रेस) का दामन थाम लिया था। वर्तमान में वे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से ही खैरागढ़ विधानसभा सीट के विधायक थे। उनके आकस्मिक निधन से न केवल खैरागढ़ रियासत में बल्कि पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button