ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को आज मिल सकता है नया CS, सुब्रत साहू-मनोज पिंगुआ में से किसी एक पर हो सकता है फैसला


रायपुर। छत्तीसगढ़ आज अपने 13वें मुख्य सचिव का नाम तय कर सकता है। वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार नए मुख्य सचिव के नाम का ऐलान कभी भी कर सकती है। इस पद की दौड़ में दो वरिष्ठ IAS सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ का नाम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार सुब्रत साहू रेस में आगे चल रहे है। दिल्ली और ओडिशा लॉबी की पसंद बताए जा रहे है।

सुब्रत साहू सबसे आगे

छत्तीसगढ़ कैडर के 1992 बैच के IAS अधिकारी सुब्रत साहू को मुख्य सचिव बनाए जाने की सबसे अधिक संभावना है। वे फिलहाल धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं और रामलला तीर्थ दर्शन योजना में अहम भूमिका निभा रहे हैं। एक सर्वेक्षण में उन्हें देश के 50 सबसे प्रभावशाली IAS अफसरों में शामिल किया गया था।

मनोज पिंगुआ का भी नाम चर्चा में

1994 बैच के IAS अधिकारी मनोज पिंगुआ का नाम भी मजबूत दावेदार के तौर पर उभर रहा है। वे वर्तमान में गृह, जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं और छत्तीसगढ़ IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उनकी प्रशासनिक छवि साफ-सुथरी और शांत अधिकारी की है। हाल ही में वे दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों से मिले थे, जिससे उनके नाम की संभावनाएं और बढ़ गई हैं।

सीएम ने राज्यपाल से की थी मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को राज्यपाल से मुलाकात की थी, जिसे इस नियुक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा कर देगी।

Related Articles

Back to top button