छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला : झारखंड सीएम के पूर्व सचिव पर FIR,इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

रायपुर: छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले के संबंध में EOW और ACB ने झारखंड के दो अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। ये केस झारखंड सीएम के पूर्व सचिव आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और आबकारी के संयुक्त आयुक्त रह चुके झारखंड के ही अफसर गजेंद्र सिंह के खिलाफ हुई है। यह केस धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचने की धाराओं में दर्ज हुआ है। इस मामले में आने वाले दिनों में कई गिरफ्तारियां होने की संभावना है। ताजा एफआईआर में झारखंड आईएएस विनय कुमार चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा के अलावा झारखंड में शराब आपूर्ति, मैनपावर और होलोग्राम बनाने वाली कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है। यह एफआईआर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018, धारा 420, 120 बी के तहत दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button