ChhattisgarhStateNews

GST संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने रचा नया रिकॉर्ड, देश के टॉप 15 राज्यों में शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने अप्रैल 2025 में 4,135 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रह कर देश के टॉप 15 राज्यों की सूची में अपनी जगह बना ली है। यह राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ ने इस मामले में केरल, पंजाब, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।

आर्थिक जानकारों का कहना है कि यह सफलता राज्य सरकार द्वारा व्यापार और उद्योगों के लिए किए गए सुधारों का परिणाम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पिछले 15 महीनों में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए, जिससे व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिला।

राज्य सरकार ने उद्योग और व्यापार से जुड़े नियमों को आसान बनाया है। सरकार की इस पहल के बाद व्यापारियों को राहत मिली और राज्य में उद्योगों की संख्या बढ़ी, जिससे जीएसटी संग्रह भी बढ़ा। जीएसटी में टॉप-15 में आने पर सीएम साय ने कहा, कि “हमारा लक्ष्य है छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना। यह आर्थिक सफलता राज्य की जनता और व्यापारियों के सहयोग से ही संभव हुई है।” यह उपलब्धि दिखाती है कि छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज संसाधनों पर निर्भर नहीं है, बल्कि एक मजबूत औद्योगिक राज्य के रूप में उभर रहा है।

Related Articles

Back to top button