
रायपुर। (Chhattisgarh) उत्तरप्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यूपी के दौरे पर रहेंगे. सीएम आज लखनऊ और गोरखपुर के चुनावी दौरा करेंगे. साथ ही आज प्रियंका गांधी वाड्रा की भी गोरखपुर में बड़ी रैली होने वाली है. जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.
(Chhattisgarh) गोरखपुर में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली का कार्यक्रम है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जनता के बीच अपने आठ घोषणाओं को पूरा करने की प्रतिज्ञा लेंगी. शहर के मध्य स्थित रामगढ़ ताल के करीब चंपा देवी पार्क में प्रियंका रैली को संबोधित करेंगी और (Chhattisgarh) अपनी प्रतिज्ञाओं को पूरा करने का विश्वास दिलाएंगी.
रैली को सफल बनाने में जुटे कांग्रेस के कई दिग्गज
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सभी दिग्गज कांग्रेसी रैली को सफल बनाने में जुट गए हैं। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष ने रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा भी लिया।
प्रियंका गांधी की होगी ऐतहासिक रैली
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गोरखपुर में प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक रैली होगी। गरीबों, मजलूमों की हक की लड़ाई और न्याय दिलाने के लिए प्रियंका सबसे मुखर होकर लड़ रही हैं। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। हमारी नेता जब भी कोई घटना होती है, सबसे पहले पहुंचती हैं। लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवार से मिलकर प्रियंका गांधी ने मदद की। प्रतिज्ञा रैली हर हाल में सफल होगी।