Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
दुर्गक्राईम

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी, 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, देशभर में 10 करोड़ रुपए की कर चुके हैं ठगी

अनिल गुप्ता@दुर्ग। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर किसानो के साथ ठगी करने वाले चार शातिर  आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले का मास्टर माइंड बिहार का रहने वाला है,और 22 सदस्यीय टीम के साथ पश्चिम बंगाल में कॉल सेंटर का संचालन करता था और उन्ही के माध्यम से देश भर में 10 करोड़ रुपए की ठगी कर चुके हैं। 

जानकारी के मुताबिक दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया  वही महाठग है जो कि देश के कई शहरों में अपने साथियों के साथ करीब 1 हजार लोगों को अपने झांसे में लेकर उन्हें ठगी का शिकार बना चुका है। दरअसल बिहार का रहने वाला बरूण सिंह और उनके साथी एयरटेल से डेटा लेकर गरीब किसानों को रेंडम फोन किया करते थे। लोगो को ये लोग ऑफर दिया करते थे। की यदि आपके पास सौ बाई सौ की जमीन है।  आपकी जमीन पर मोबाइल टावर लगवा देंगे। बदले में उन्हें 15 लाख रूपये और 20 हजार किराया भी दिया जायेगा। जो लोग उनके शिकार होते थे। उनसे रजिस्ट्रेशन , प्रोसेसिंग एनओसी और लाइसेंस के नाम पर 10 हजार से 21 लाख रुपए की वसूली किया करते थे। दुर्ग के पाटन और धमधा थाना क्षेत्र में जब इसी तरह की शिकायत पुलिस को मिली। तब पुलिस ने बारीकी से विवेचना शुरू किया। तब ये शातिर ठग बेनकाब हो सके है।

आरोपियों के काम करने का जो तरीका था। उसको लेकर एसपी अभिषेक पल्लव ने जब एक किसान बनकर इसने बातचीत की। तब आरोपियों ने लाइव डेमो देकर इस बात को भी साबित किया कि ये लोग किस तरह से भोले भाले लोगो को अपना शिकार बनाते थे।

Related Articles

Back to top button