देश - विदेश
Chardham yatra: यमुनोत्री धाम से लौटते समय तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, घोड़े से गिरकर एक और जान गई

नई दिल्ली। गुरुवार देर रात को यमुनोत्री धाम से लौट रहे एक तीर्थ यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जबकि एक तीर्थयात्री की घोड़े से गिरने की वजह से मौत हो गई।
यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत का आंकड़ा 12 पहुंच गया है। एक तीर्थ यात्री की घोड़े से गिरकर चोटिल होने से मौत हुई है। वहीं गंगोत्री धाम में अब तक हार्ट अटैक से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों धामों में मौत का आंकड़ा 16 पहुंच चुका है।
गुरुवार को यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे तीर्थ यात्री प्रकाश चंद को राम मंदिर के समीप सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्हें उपचार के लिए जानकी चट्टी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रकाश चंद को मृत घोषित कर दिया।