देश - विदेश

प्रदेश के मौसम में होने जा रहा बदलाव, कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत, बढ़ेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में जल्द बदलाव होने जा रहा हैं। कड़ाके की ठंड से प्रदेशवासियों को राहत मिलेगी। अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. वहीं धुंध की स्थिति बनी रहेगी.

दंतेवाड़ा में सबसे अधिक तापमान दर्ज

सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान दंतेवाड़ा में 31.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं बलरामपुर एक बार फिर सबसे ठंडा रहा, यहां 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

Related Articles

Back to top button