सीजीपीएससी: सूबेदार, उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर (Revised Final Model Answer) आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

341 पदों में की जाने है नियुक्तियां

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में कुल 341 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्य के 33 जिलों में बनाए गए 183 परीक्षा केंद्रों पर 12 जुलाई को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था।

प्रारंभिक मॉडल उत्तर 13 जुलाई को जारी कर अभ्यर्थियों से 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।

पारदर्शी मूल्यांकन की व्यवस्था

अभ्यर्थियों से प्राप्त सभी आपत्तियों का गहन परीक्षण विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा कराया गया। विशेषज्ञों की अनुशंसाओं और सक्षम जांच के आधार पर ही यह अंतिम संशोधित मॉडल उत्तर तैयार किया गया है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की ओएमआर (OMR) उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन इसी संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर के आधार पर किया जाएगा। आयोग के इस त्वरित और पारदर्शी कदम से परीक्षा परिणाम जल्द जारी होने की संभावना बढ़ गई है।

Exit mobile version