छत्तीसगढ़

आप 15 साल में जो लुटे हैं उसकी जांच कब करेंगे, हमारे कार्यकर्ता पदाधिकारियों के यहां से कितना मिला जारी करें विज्ञप्ति :  भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसके किसके नाम से कितनी जप्ती हुई रामगोपाल के यहां कितनी जब्ती हुई , गिरीश देवांगन के यहां कितनी जब्ती हुई , सनी अग्रवाल के यहां कितनी जब्ती हुई , आरपी सिंह क्या कितना मिला , विनोद तिवारी क्या कितना किया यह बताएंगे इस सबका मिलाकर बता देंगे। जो व्यापारी है जो उद्योगपति है उसके यहां तो पैसा मिलेगा ही लेकिन हमारे कार्यकर्ता के यहां छापा डाले हैं तो उन क्या कितनी कितनी राशि आपने जप्त की है 1-1 का बताएं। मेरे बयान के बाद विज्ञप्ति जारी किया है, तो यह बताएं कि 1-1 कार्यकर्ताओं के यहां कितना- कितना मिला।

आप ने एक ट्वीट भी किया है जिसमें आप ने कहा है कि जहां चुनाव होता है चुनाव से पहले हर राज्य में भाजपा ED- IT-CBI को कहती है “मुझे बचाने जलूल-जलूल आना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ” रमन सिंह 15 साल सत्ता में रहे और आरबीआई में 2019 में यह रिपोर्ट जारी करते हैं। छत्तीसगढ़ में 40% लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं 15 साल तक आप लूटते रहे लोगों को गरीब से और गरीब बनाते सवा। भारतीय जनता पार्टी के वह मालदार होते चले गए। पैसे वाले होते गए। हम लगातार यह बोल रहे हैं कि इनके यहां छापा क्यों नहीं डालते। पूरा चावल खा गए , चावल घोटाला हो गया। सीएम सर सीएम मैडम कौन है। ईडी के पास जानकारी है न। जो जांच नहीं करते। दूसरी बात यह है कि रमन सिंह को स्वीकार कर चुके हैं कि 1 साल में कमीशन खोरी बंद कर दो 30 साल तक राज करो। इसलिए मैं कह रहा हूं कि भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। आप 15 साल से जो लुटे हैं उसकी जांच कब करेंगे आप के यहा होता नहीं और विनोद तिवारी के घर में आरपी सिंह के घर में आप छापा डालते हैं। आप बताएंगे कि कितना राशि आपको मिला।किसी व्यापारी उद्योगपति के यहां छापा मारते हो तो उनके पास चल अचल संपत्ति होगी। उससे हम को क्या लेना देना। हमारे कार्यकर्ता पदाधिकारियों के यहां डालें वहां क्या मिला यह आप अपने विज्ञप्ति में जरूर जारी करें। कि इन नेताओं के यहां इतनी राशि जप्त की गई क्योंकि आपने छापा डाला है। अधिकारियों के यहां भी छापा डाले हैं अधिकारियों के भी सूची चल अचल संपत्ति वह जरूर जारी करें।

ईडी की जो रेड लगातार हो रही है इसका प्रभाव क्या पड़ेगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत है और जनता देख रही है छत्तीसगढ़ में जो काम करने वाली सरकार है जो राजस्व में वृद्धि कर रही है और वितरण भी कर रहे हैं। चाहे राजीव गांधी किसान न्याय योजना हो श्रमिक के लिए योजनाओं , बेजोरगारी भत्ता , सब के मानदेय में वृद्धि भी कर रहे हैं समर्थन मूल्य भी हम दे रहे हैं पैसा भी दे रहे हैं , 15 साल में रमन सिंह ने कुछ नहीं किया उसके बाद भी हमारी आर्थिक व्यवस्था बढ़िया है। रेवेन्यू कितना आया? भाजपा के समय ₹3900 करोड़, कांग्रेस के समय ₹6000 करोड़। जो योजना है पिछले सरकार में संचालित नहीं किया। उसके बाद हमारे द्वारा संचालित करके किसान मजदूर आदिवासी महिलाओं खाते में पैसा डाल रहे हैं। इसका मतलब यह है कि हमने वित्तीय प्रबंधन अच्छा किया। तभी पैसा वितरण हो पा रहा है हम पिछले साल कर्ज भी नहीं लिए , भारतीय जनता पार्टी के जितने राज्य हैं सबमें देखें सबने कर्जा लिया हजारों करोड़ का कर्जा लिया है। हमारे छत्तीसगढ़ में हमने कर्जा ले लिया। लगातार मंत्रियों के साथ अधिकारियों के साथ बैठकर हमने योजना बनाई। रमन सिंह ने 15 साल में जितने वित्तीय संसाधन है उसको अपने मित्रों को बांटने का काम किया सब में भ्रष्टाचार किया उनके लोग बड़े होते गए संपन्न होते गए और छत्तीसगढ़ के लोग गरीब होते गए बात इतनी है इनको बर्दाश्त नहीं हो रहा है तो भारतीय जनता पार्टी सीधे नही लड़ पा रही है तो ईडी , आईटी यह सब लगा दी है उनके एजेंट की तरह काम कर रहे है। नान घोटाले में बताओ सीएम सर सीएम मैडम कौन है और वह पैसा कहां गया इंदिरा प्रदर्शनी बैंक का पैसा है। उसमें नारको टेस्ट हुआ तो रमन सिंह का नाम ले रहे हैं। रामविचार का नाम ले रहे हैं ईडी जांच करें मनी लॉन्ड्रिंग तो हुआ है। यदि नारकोटेस्ट को आप सही नहीं मान रहे हो तो पैसा गया कहां।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोपित किया है कि 2 हज़ार करोड़ का शराब घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला है , कोल घोटाला और शराब का पैसा दूसरे राज्य में पैसा गया है , मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तफा दे देना चाहिए*

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “2 हज़ार करोड क्यों 20 हज़ार करोड कर देते लेकिन आप किसी का चलन अचल संपत्ति जप्ती किये हो तो कहीं तो पैसा होगा। आपको बताना चाहिए था कि यह हमने जप्त किया। आपने 2 उद्योगपति के नाम जारी किए और बाकी अधिकारी नेताओं के नाम जोड़ दिए। इसलिए मैं पूछ रहा हूं कि अलग-अलग बताएं। इसमें भी आप कह रहे हैं इतना हुआ आप इंफोर्समेंट डायरेक्टर है। आपको बताना पड़ेगा कि पैसा कहां है क्या आप हवा में बात करेंगे जबकि हम बता रहे हैं लॉक डाउन था कोरोना काल था उसमें भी हमने राजस्व में वृद्धि की डेढ़ गुना बढ़ गया। ईडी के डायरेक्टर का टेंडर बढ़ा दिया गया है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ” ईडी डायरेक्टर का टेंडर बढ़ाया गया है तो बढ़ाया गया है तो उसका पेमेंट भी कर रहे हैं। पेमेंट यही है कि जहां विरोधी दल के लोग बैठे हैं उसको सताओ उनको टारगेट दिया गया है इसलिए बड़ा है।

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: