छत्तीसगढ़
CG Weather : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

रायपुर। कुछ दिनों से रायपुर सहित प्रदेश के कुछ स्थानों में मौसम का मिजाज़ बदला हुआ है। कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बूदांबादी हो रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। 18 मई को प्रदेश के एक दो स्थनों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। तेज हवाएं भी चलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से केरल तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से असम तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में उत्तर पश्चिम से आने वाली हवा का प्रबलता कम हो रहा है तथा दक्षिण से आने वाले नमी युक्त अपेक्षाकृत ठंडी हवा की प्रबलता बढ़ रहा है। इसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसत रूप से गिरावट होने की संभावना है।