CG: कई जिलों से चोरी कर बिलासपुर में बेचते थे बाइक, पुलिस ने 11 मोटरसाइकिल किया बरामद, 5 गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी दुसरे जिलों में घूमकर बाइक चोरी करते थे, फिर उसे बिलासपुर में बेचते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन गैस सिलेंडर, फ्रिज भी बरामद किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी की 11 बाइक जब्त किया है।

आरोपी जांजगीर-चांपा, भिलाई, रायपुर सहित अन्य जिलों से बाइक चोरी कर शहर में बेचने की फिराक में थे। मामला सिटी कोतवाली थाने का है।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

पकड़े गए आरोपियों में कोनी के देवनगर निवासी अमन उर्फ बिल्लू श्रीवास्तव (22), सरकंडा के कुंदरूबाड़ी निवासी किशन जांगड़े (20), सरकंडा के बंधवापारा निवासी अजय उर्फ सोनू यादव (28), तिफरा के मन्नाडोल निवासी सुकालू साहू (19), तिफरा निवासी वीरेंद्र उर्फ बऊआ चौहान शामिल हैं।

ताज़ा खबरों के लिए नीचे दिए गए लिंक से हमारे WhatsApp ग्रुप में जुड़ें।
https://chat.whatsapp.com/HAkVbFa0oMSIjGRKvGIMiK

↑
Exit mobile version