छत्तीसगढ़कांकेर (उत्तर बस्तर)
उफनती नदी में ट्रैक्टर, सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान, देखिए कांकेर का ये डरावना वीडियो

कमलेश हिरा@कांकेर। लगातार हो रही बारिश से बस्तर के कई इलाके टापू में तब्दील हो गए हैं। बाढ़ का पानी पुल के ऊपर बह रहा हैं। हादसे की खबरे भी सामने आ रही है। इस बीच ऐसा ही मामला कांकेर जिले के केसोकोडी से सामने आया है। जहां एक ट्रैक्टर उफनती नदी को पार कर रहा था। लेकिन बीच में फंस गया। उसमें कई लोग सवार थे। जिन्होंने कूद कर जान बचाई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें टैक्टर को बहते हुए देखा जा सकता हैं।
बता दे कि तीन दर्जन से अधिक गाँव टापू बन गए हैं..आज और कल के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।