CG: तेज गर्मी के कारण स्कूलों की टाइमिंग बदली, 8 बजे की जगह सुबह 7.30 से लगेंगी क्लासेस

रायपुर। तेज गर्मी की वजह से राजधानी के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। चिलचिलाती गर्मी ने बड़ों के साथ बच्चों को भी परेशान कर दिया हैं।

सुबह की क्लासेस अब 8 की बजाए सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक लगेगी। और हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी की क्लास 11.30 बजे से 4.30 बजे तक चलेगी। इस संबंध में जिला शिक्षा विभाग से निर्देश जारी किए गए हैं।

इससे पहले मार्च में टाइमिंग नहीं बदली जाती थी, आमतौर पर अप्रैल के महीने में गर्मी बढ़ने की वजह से ऐसा किया जाता था।

Exit mobile version