CG Police Transfer List : बड़े पैमाने पर निरीक्षकों का तबादला, DGP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। रायपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया गया है। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

राजधानी रायपुर के विभिन्न थानों में लंबे समय से पदस्थ और नए चेहरों को इधर से उधर किया गया है। इस फेरबदल में कुल 29 निरीक्षकों (थाना प्रभारियों) और 1 उपनिरीक्षक का नाम शामिल है। पुलिसिंग में सुधार लाना, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करना इस बदलाव का मुख्य लक्ष्य बताया जा रहा है।

डीजीपी द्वारा जारी इस आदेश के बाद रायपुर के कई महत्वपूर्ण थानों की कमान अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी। चुनावी या कानून-व्यवस्था के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में अनुभवी निरीक्षकों को प्राथमिकता दी गई है। विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और पेंडिंग मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।

देखें लिस्ट

Exit mobile version