छत्तीसगढ़

CG: 10 आदिवासियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, राज्यपाल से जा रहे थे मिलने, सिलगेर, पुसनार, सिंगारम में लीड, ग्रामीणों ने गिरफ्तारी का किया विरोध

जगदलपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से मिलने जा रहे 10 आदिवासियों को पुलिस ने कोंडागांव से पकड़ा है। यह जानकारी मूलवासी बचाओ मंच ने बयान जारी कर दी है। बताया जा रहा है कि जिन 10 आदिवासियों को पुलिस ने पकड़ा है, वे सिलगेर, पुसनार, सिंगारम में चल रहे आंदोलन से जुड़े थे। अभी तक पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस कैंप के विरोध में सिलगेर में ग्रामीणों का आंदोलन अब भी जारी है। राज्यपाल से मिलने जा रहे 10 ग्रामीणों को हिरासत में लेने का विरोध भी ग्रामीणों ने किया है।

Mumbai की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत, 15 घायल

जानिए क्या है सिलगेर का मामला

नक्सल प्रभावित सिलगेर में मई 2021 में नया पुलिस कैंप खोल गया। कैंप खुलने के दूसरे दिन इलाके के हजारों ग्रामीण आंदोलन पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस से भी इनकी झड़प हुई। ऐसे में जवानों ने फायरिंग भी खोल दी थी। जिससे गोली लगने से 3 लोगों की और भगदड़ में एक महिला की जान गई थी। पुलिस का कहना था कि, इस भीड़ में नक्सली भी मौजेद थे, जबकि ग्रामीणों ने मारे गए लोगों को निर्दोष आदिवासी बताया था।

Related Articles

Back to top button