छत्तीसगढ़सरगुजा-अंबिकापुर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला किया दहन,बेबुनियाद आरोप लगाकर छवि को धूमिल करने का प्रयास

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर के घड़ी चौक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन किया।

दअरसल भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर  भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर झूठा और बेबुनियाद आरोप लगाकर छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया. जिसको देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन किया गया और कहा गया कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को एक मोहरा बनकर बहुत ही गंदा मजाक किया है. इसका भाजपा युवा मोर्चा ने पुरजोर तरीके से पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button