छत्तीसगढ़

CG: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, प्रोत्साहन राशि मिलाकर किसानों को मिलेगा प्रति क्विंटल 2640 रुपए, सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। धान के समर्थन मूल्य में 100 रु की बढ़ोत्तरी हुई है। हम किसानों को कई फ़सलों के लिए नौ हज़ार प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी देते हैं। इस‌ राशि को मिलाकर अब छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल धान का 2640 रु मिलेगा। लेकिन समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोत्तरी बहुत कम है।

केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया‌ था लेकिन समर्थन मूल्य में सिर्फ़ 100 रु की बढ़ोत्तरी हुई है। डीज़ल, बीज, दवा और खाद सबकी क़ीमतें बढ़ने से कृषि का लागत मूल्य बहुत बढ़ा है। समर्थन मूल्य कम से कम दो सौ रूपए बढ़ना चाहिए।

Related Articles

Back to top button